विश्व प्रसिद्ध वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग का जन्म ब्रिटेन में 8 जनवरी 1942 को हुआ था। इनकी मृत्यु 14 मार्च 2018 को हुई थी। स्टीफन हॉकिंग को 21 साल की उम्र में ही एक लाइलाज बीमारी हो गई थी, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और दुनिया से सर्वश्रेष्ठ वैज्ञानिकों में से एक बन गए। वे कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में सैद्धांतिक ब्रह्मांड विज्ञान के निदेशक थे। स्टीफन हॉकिंग अल्बर्ट आइंस्टीन के बाद सबसे बड़े भौतिकशास्त्री माने जाते हैं। कंप्यूटर और अलग-अलग गैजेट्स की मदद से वे अपने विचार व्यक्त करते थे। स्टीफन हॉकिंग ने जीवन से सफलता पाने के कई सूत्र बताए हैं, अगर इन बातों का ध्यान रखा जाए तो हम अपने लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं...
1. इंसान का सबसे बड़ा दुश्मन मूर्खता नहीं, बल्कि ज्ञानी होने का भ्रम है। हॉकिंग का बदलाव को लेकर हमेशा से ही पॉजिटिव रुख रहा है। उनका कहना था कि ज्ञान का मतलब है बदलाव को अपनाने की क्षमता रखना है।
2. हमें सबसे अधिक महत्व का काम सबसे पहले करने का प्रयास करना चाहिए।
3. वास्तविकता की कोई अनूठी तस्वीर नहीं होती है।
4. हम अपने लालच और मुर्खता के चलते खुद के अस्तित्व को खत्म कर रहे हैं, चाहे जीवन जितना भी कठिन लगे, आप हमेशा कुछ न कुछ कर सकते हैं और सफल हो सकते हैं।
5. मैंने देखा है वो लोग भी जो ये कहते हैं कि सब कुछ पहले से तय है और हम उसे बदलने के लिए कुछ भी नहीं कर सकते, वे भी सड़क पार करने से पहले देखते हैं।
6. अगर आप हमेशा गुस्सा या शिकायत करते हैं तो लोगों के पास आपके लिए समय नहीं रहेगा।
7. जब किसी की उम्मीद एकदम खत्म हो जाती है, तब वो सचमुच हर उस चीज का महत्व समझता है, जो उसके पास है।
8. काम आपको अर्थ और उद्देश्य देता है और इसके बिना जीवन अधूरा है।
9. हर व्यक्ति के पास अपने जीवन में कुछ बड़ा करके दिखाने का मौका होता है, चाहे उसके जीवन में कितनी भी परेशानियां हों।
10. बुद्धिमत्ता बदलाव के अनुरूप ढलने की क्षमता है।
ટિપ્પણીઓ નથી:
ટિપ્પણી પોસ્ટ કરો