11 ડિસે, 2018

विटामिन ई से मिलने वाले लाभ

*
विटामिन ई से मिलने वाले लाभ

एंटीऑक्सीडेंट की तरह होता है विटामिन ई
चाहे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत बनाए रखने की बात हो या शरीर को एलर्जी से बचाए रखने की या फिर कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखने में प्रमुख भूमिका निभाने की, विटामिन ई बहुत जरूरी होता है। विटामिन ई एक ऐसा विटामिन है जो, हमारे संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए उपयोगी होता है। यह वसा में घुलनशील होता है, और एक अच्छे एंटीऑक्सीडेंट के रूप में भी कार्य करता है। शरीर में विटामिन ई की कमी से कई बीमारियां हो सकती हैं।

रक्त कोशिकाओं के निर्माण में सहायता
विटामिन ई, शरीर में खून को बनाने वाली रेड ब्लड सेल्स यानि लाल रक्त कोशिकाओं का निर्माण करती हैं।

डायबिटीज में फायदेमंद विटामिन ई
डायबिटीज में रोगियों को विटामिन-ई का सेवन करना चाहिए क्योंकि यह शरीर में इंसुलिन की उत्पादन क्षमता को बढ़ाता है। इंसुलिन रक्त से शुगर की मात्रा को दूर रखता है। इसके अलावा, डायबिटीज के रोगियों में हृदय रोग का खतरा होता है।
विटामिन ई के प्राकृतिक स्रोत
अंडे, सूखे मेवे, बादाम और अखरोट, सूरजमुखी के बीज, हरी पत्तेदार सब्जियां, शकरकंद, सरसों, शलजम, एवोकेडो, ब्रोकली, आम, पपीता, कद्दू, पॉपकार्न से विटामिन-ई मिलता है। गेंहू, साग, चना, जौ, खजूर, चावल के मांढ, क्रीम, मक्खन, स्प्राउट और फल भी विटामिन-ई के समृद्ध स्रोत हैं।
क्या है विटामिन ई
शरीर को स्वस्थ बनाएं रखने के लिए विटामिन ई काफी लाभदायक होता है। सही मात्रा में इसके सेवन से शरीर कई प्रकार की बीमारियां से बचा रहता है और त्वचा पर भी निखार बना रहता है। इसे प्राप्त करना भी बहुत मुश्किल नहीं है। विटामिन ई वनस्पति तेल, गेंहू, हरे साग, चना, जौ, शकरकंद, खजूर, क्रीम, बटर, स्प्राउट,आम, पपीता, कद्दू, पॉपकार्न और फ्रूट में प्रचुर मात्रा में पाया जाता है।
हमारे शरीर के लिए कितना जरूरी है विटामिन ई?
शुद्ध विटामिन ई की हमारे शरीर को बहुत जरूरत है। अक्सर लोग इसे मामूली विटामिन समझकर इग्नोर कर देते हैं। विटामिन ई त्वचा, नाखूनों और सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। विटामिन ई में एंटीऑक्सीडेंट होता है जो उम्र के बढ़ने के असर को कम करता है। इसे रोजमर्रा के आहार में जरूर शामिल करना चाहिये। विटामिन ई ऑयल आसानी से बाजार में मिल जाता है। आप इसे तरल अथवा कैप्सूल के रूप में उपयोग कर सकते हैं। इसके साथ ही वेजिटेबल ऑयल, नट्स और बीज भी विटामिन ई के स्रोत होते हैं।
__________----------

ટિપ્પણીઓ નથી:

ટિપ્પણી પોસ્ટ કરો